Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाया टिकट चेकिंग ड्राइव, बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 24.75 लाख जुर्माना

समस्तीपुर . समस्तीपुर रेल मंडल में 7 अक्टूबर को मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया. इसके तहत प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चला. इसमें मंडल के समस्त टिकट जांच स्क्वॉड, स्टैटिक एवं स्लीपर टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विभिन्न खंडों से आने-जाने वाली ट्रेनों, जिसमें प्रीमियम, मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें शामिल थी उसका लक्ष्य बनाकर गहन टिकट जांच की गई. इस दौरान बिना टिकट व अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए कुल 3322 यात्रियों को पकड़ा गया. जिससे 24.75 की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित भी किया गया. जिससे न केवल रेलवे की आय में वृद्धि हो, बल्कि भविष्य में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना भी न करना पड़े.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!