Patna

कुछ सीटों को लेकर राजद- कांग्रेस के बीच रिश्तों की दरार चौड़ी,उम्मीदवारों वापस लेंने की मांग

पटना. ‘महागठबंधन’ में घटक दलों के बीच रिश्तों की दरार चौड़ी होती जा रही है. गठबंधन से JMM के अलग होने के बाद अब कांग्रेस ने भी कड़े शब्दों में राजद को यह संदेश दे दिया है कि वो अपनी कोई सीट किसी को नहीं देने जा रही है. लालू यादव कांग्रेस की सीट से अपने उम्मीदवार वापस लें या कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ें. कांग्रेस के इस कड़े संदेश के बाद गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे का संकट और नाजुक दौर में पहुंच गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कुटुम्बा सीट पर दोनों के रिश्ते हुए कटू

महागठबंधन की दो सबसे बड़ी पार्टियां, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल आज की तरीख में कई सीटों पर तालमेल नहीं बिठा पाई हैं. दोनों दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि राजद ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ कुटंम्बा से अपना उम्मीदवार उतार दिया है. इस सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस इस सीट को किसी हाल में सहयोगी दल को देने के मूड में नहीं है.

 

अपने का उम्मीदवारों वापस लें RJD

कांग्रेस के नेताओं ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वे पीछे हटने के मूड में नहीं हैं. कांग्रेस का मानना है कि जब गठबंधन है तो यह स्थिति क्यों उत्पन्न हुई. अब कांग्रेस ने गेंद आरजेडी के पाले में डाल दी है. कांग्रेस नेताओं का साफ कहना है कि आरजेडी को फैसला लेना है कि क्या वे अपने उम्मीदवारों का नामांकन वापस लेंगे, या फिर दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस अपनी सीट से कोई समझौता करने नहीं जा रही है.

 

प्रदेश कमेटी के साथ है आलाकमान

प्रदेश कांग्रेस के बड़े अधिकारी ने बताया कि यह पहला मौका है जब कांग्रेस आलाकमान दिल्ली से हस्तक्षेप करने और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर दबाव नहीं बना रहा है. वर्षों बाद कांग्रेस में प्रदेश कमेटी की बातों को गंभीरता से सुना जा रहा है. लालू प्रसाद के रवैये से नाखुश प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सारी परिस्थितियों से राहुल गांधी को अवगत करा दिया है. राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस नेताओं का समर्थन किया है. राजद के इस रवैये से राहुल गांधी बेहद नाराज हैं और आगे की बातचीत तत्काल रोकने की बात कही हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!