Begusarai

बेगूसराय स्टेशन पर पहली ट्रेन साबरमती-बेगूसराय दिवाली पूजा स्पेशल पहुंची, यही से खुली

बेगूसराय रेलवे स्टेशन के इतिहास में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। पूर्वाह्न 11:00 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर पहली बार एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पहुंची। 09431 साबरमती-बेगूसराय दिवाली पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचते ही रेलगाड़ी और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बेगूसराय वासियों ने इस ऐतिहासिक पल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके बाद दोपहर 12:00 बजे यही ट्रेन 09432 नंबर से बेगूसराय-साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस बनकर गुजरात के लिए रवाना भी हुई। यह पहली बार हुआ जब किसी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत बेगूसराय रेलवे स्टेशन से हुई है। बता दें कि दो दशक पूर्व तक बेगूसराय-मोकामा सवारी ट्रेन यहां से चलती थी, कुछ साल पहले उसके बंद होने के बाद यह पहली ट्रेन है जिसने रेलवे द्वारा उपेक्षित बेगूसराय स्टेशन को “टर्मिनल” का अहसास दिलाया।

 

 

यह अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 14 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक साबरमती से 12:05 बजे खुलेगी और करीब 44 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 8:00 बजे बेगूसराय पहुंचेगी। वहीं, 16 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक यह ट्रेन बेगूसराय से दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर दो दिन बाद सुबह 5:00 बजे साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन बरौनी, हाजीपुर, दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज (सुबेदारगंज), कानपुर, आगरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, मारवाड़, मेहसाणा होते हुए गुजरात के साबरमती तक जाएगी। बेगूसराय से चलने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन न केवल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है, बल्कि जिले के रेलवे इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!