Patna

त्योहार खत्म हुए,लौटने लगे प्रवासी; स्पेशल ट्रेनों में भी सीट उपलब्ध नहीं, दर्जनों ट्रेन लेट

पटना।त्योहारों के संपन्न हो जाने के बाद प्रवासी बिहारी अब अपने काम-धंधे पर लौटने लगे हैं। इसको लेकर रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ दिख रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, लेकिन इनमें भी सीट उपलब्ध नहीं है। बिहार से हर दिन करीब 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। बुधवार को सिर्फ पटना जंक्शन से ही 6 स्पेशल ट्रेनें खुलीं। सभी ट्रेनों में सीटें फुल थी। 6 नवंबर तक सभी स्पेशल ट्रेनों में सीटें फुल है। सभी कोच में वेटिंग टिकट मिल रहा है। जबकि 7 नवंबर से सभी स्पेशल ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोच में सीट उपलब्ध है। लोग आसानी से दिल्ली, मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों के लिए टिकट कटा सकते है। कन्फर्म टिकट मिल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तेजस राजधानी में 274 वेटिंग : तेजस राजधानी में 274 तो संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में 149 वेटिंग में टिकट मिल रहा है। नॉर्थ ईस्ट, सीमांचल, पाटलिपुत्र राजधानी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल समेत आधा दर्जन ट्रेनों में 8 नवंबर तक नोरूम है। लोगों को वेटिंग में भी टिकट नहीं मिल रहा है।

 

ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता पर एक नजर

 

ट्रेन कबतक चलेगी सीट उपलब्ध

 

पटना-दिल्ली वंदे भारत 17 नवंबर 7 से 16 नवंबर तक

 

दानापुर-आनंद विहार 30 नवंबर 9 से 30 नवंबर तक

 

पटना जं.-हजरत निजामुद्दीन 30 नवंबर 4 से 30 नवंबर तक

 

पटना जं.-आनंद विवहार 30 नवंबर 6 से 30 नंवबर तक

 

पटना जंक्शन-आनंद विहार 4 दिसंबर 11 नवंबर से 4 दिसंबर

 

ट्रेन कबतक चलेगी सीट उपलब्ध

 

पाटलिपुत्र जं. आनंद विहार 30 नवंबर 5 से 30 नवंबर तक

 

पटना-थावे – 30 नवंबर 7 से 25 नवंबर तक

 

दानापुर-लोकमान्य तिलक 2 दिसंबर 6 से 30 नवंबर तक

 

पाटलिपुत्र-बलिया 30 नवंबर 4 से 28 नवंबर तक

 

एर्नाकुलम-पटना 28 नंवबर 10 से 28 नवंबर तक

 

रेगुलर ट्रेनों में स्थिति

 

तेजस राजधानी एक्स.274 वेटिंग

 

संपूर्ण क्रांति एक्स.149 वेटिंग

 

विक्रमशिला 6 नवंबर तक नोरूम

 

सीमांचल एक्स. 7 नवंबर तक नोरूम

 

नॉर्थ ईस्ट10 नवंबर तक नोरूम

 

फरक्का एक्स.15 नवंबर तक नोरूम

 

ट्रेन का स्लीपर कोच बना जनरल

 

बुधवार को पटना जंक्शन से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में जनरल बोगी जैसी स्थिति रही। जनरल यात्री भी स्लीपर में धक्का-मुक्की करके घुसे। सीट पर बैठने के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई थी। संपूर्ण क्रांति, मगध, विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर रुकते ही यात्री दौड़ पड़े।

 

15 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें लेट चलीं

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!