DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में 15वीं शारदीय नवरात्र महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन,दिखा कला समागम का दृश्य, कई पूजा समिति हुए सम्मानित

दलसिंहसराय शहर के बल्लोचक स्थित एक रिसॉर्ट में विजुअल आर्ट फाउंडेशन दलसिंहसराय द्वारा “सृजनोत्सव” 15वीं शारदीय नवरात्र महोत्सव -2025 का भव्य आयोजन किया गया.समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शांति देवी, राज्य ललित कला अकादमी, यूपी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा,चित्रकार सुरेश जागीर,नप अध्यक्ष आभा सुरेखा,प्रो. अनिल गुप्ता,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह,अनिल शर्मा, जूही कुमारी, विनोद समीर,संस्था के महासचिव चित्रकार मो. सुलेमान,नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद सहित आये अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया.इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि कला की तो आज देश में अनेकों प्रकार के कलात्मक गतिविधियाँ निरंतर की जाती रहती है,लेकिन आज दलसिंहसराय में एक अलग प्रकार के कलात्मक आयोजन देखने को मिला.जहां कला के अनेक विधाओं से जुड़े कलाकारों का समागम दिखा.ऐसा कार्यक्रम बिहार में बड़े स्तर पर होना चाहिए।

यहां के लोग कलाप्रेमी है यह बड़ी बात है इस क्षेत्र के लिए.समारोह की अध्यक्षता जगदीश सिंह ने किया एव मंच संचालन हीरो राजन कुमार,संजीव प्रकाश,उत्सव जायसवाल,हेमंत कुमार आनद ने किया.कार्यक्रम के दौरान अनेकों राज्यों से आये राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध चित्रकार,मूर्तिकार ,कला लेखक,समीक्षक ,अभिनेता को भी संस्था द्वारा शॉल, मैथिली पाग और पौधा देकर सम्मानित किया गया.उसके बाद सभी के स्वागत व सम्मान के लिए मैथिली गीत
धन्य धन्य जागल भाग्य है, मंगलमय दिनु आज है,पाहुन छत आयों” की जुगलबंदी,कोयल बिन बगिया ना सोभे ए राजा, छठ गीत द्वारा किया गया. कार्यक्रम में समस्तीपुर,रोसड़ा, दलसिंहसराय,ताजपुर, मंसूरचक,समसा,विद्यापतिनगर, सहित अन्य शहरों क दुर्गा पूजा समितियों एवं कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में सम्मिलित पूजा समितियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण किया गया.

इन्हे कला सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रबुद्ध कला सम्मान से यूपी के राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा एंव पदम् श्री शांति देवी को सम्मानित किया गया.वही कला रत्न सम्मान से वाराणसी के चित्रकार अनिल कुमार शर्मा,काशी हिन्दु-विश्वविद्यालय के चित्रकार प्रो.सुरेश जांगीर,चित्रकार मुकेश कुमार सोना, सुमित कुमार ठाकुर,मेहंदी शां,धीरेश चरण सिन्हा को दिया गया.शिक्षा रत्न सम्मान से एस. के. मंडल के चेयरमैन एस. के. मंडल,लिडर ग्रुप ऑफ के चेयरमैन मोनी रानी,जगदीश सिंह एव डॉ. सुजाता जगदीश को सम्मानित किया गया.

शारदा सिन्हा सम्मान 2025 से सम्मानित

वही गायिका व कलाकार राजू रमन बिहारी, धीरज कुमार, अभय मोहन, आनद प्रियदर्शी, अनुज कुमार, सुप्रिया पंडित, चंद्र शेखर मिश्रा, कल्याणी मिश्रा, शिवेश मिश्रा, चिरंजीवी सामनजस्व को शारदा सिन्हा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया.

इन पूजा समितियों,मूर्तिकारों एवं पुरोहितों को किया गया सम्मानित।

समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों,कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समितियों,मूर्तिकारों एवं पुरोहितों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया.श्री कृष्णजनमाष्टमी में सर्वश्रेष्ठ कलात्मक प्रतिमा में तेघड़ा के जय हनुमान श्री कृष्ण जन्मोत्सव,नवयुवक संघ श्री कृष्ण जन्मोत्सव,आदर्श श्री कृष्णजन्मोत्सव,पूर्वी क्षेत्र पानी टंकी पूजा समिति,बरौनी के नवयुवक संघ पूजा समिति,मंसूरचक के बालविकास संघ,जागृति कृष्णा क्लब, समसा,न्यू बाल युवा क्लब, मंसूरचक, समस्तीपुर के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, विकास मंच, हसनपुर, दलसिंहसराय के चिल्ड्रेन यंग क्लब, गंज रोड,जनसेवा युवा मंच,टेन स्टार क्लब को दिया गया.कलात्मक पंडाल व झांकी में भी अलग अलग पूजा पंडाल को दिया गया.

वही दुर्गोपूजनोत्स्व में भी मुजफ्फरपुर,बेगूसराय, समस्तीपुर,ताजपुर रोसड़ा, सिंघिया, कल्याणपुर, बाजीतपुर, समसा,दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर के पूजा पंडालो को दिया गया.जिसमें लाइफ टाइम एचिवमेंट भगवती स्थान, मंनीपुर को,पार्मपरिक प्रतिमा बड़ी मैया दुर्गा स्थान रोसड़ा, रामजानकी काली स्थान पगड़ा,इक्को फेंडली श्री माँ दुर्गा पूजा समिति,बिसकोमान चौक, झांकी में माँ दुर्गा पूजा समिति, भगवानपुर चक्शेखु को दिया गया. इसके साथ ही
सर्वश्रेष्ठ कलात्मक प्रतिमा में कई पूजा संस्थानों को भी सम्मानित किया गया.

मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष उमेश रामप्रकाश, बलराम पंडित,संतोष कुमार,कोषाध्यक्ष डॉ.संजीव प्रकाश, सचिव मोती कुमार, सज्जन कुमार, दीपक कुमार,चंदन जायसवाल, सुनील कुमार,मो.चांद,रूपक कुमार, चंदन सिंह, जिगर गुप्ता, गुरुदेव पटेल, रूपक कौशल, कुणाल गुप्ता,शैलेश कुमार कानू, संजीव कुमार साह सहित अनुराग झा,कुमारी विभा,मगनलाल साह,धीरज उपाध्यक्ष आये अतिथि व सैंकड़ों पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!