तेजस्वी यादव की चुनावी सभा:CM फेस की घोषणा होते 3 कैंडिडेट्स ने वापस लिए नॉमिनेशन
पटना.महागठबंधन के घटक दलों के बीच चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया है। महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM फेस के लिए तेजस्वी के नाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही दूसरे फेज के 3 कैंडिड्टस ने नॉमिनेशन वापस लिए। तेजस्वी यादव की चुनावी सभा भी तय की गई।
तेजस्वी यादव आज यानी शुक्रवार से चुनावी सभा करेंगे। पहले दिन वे सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली में जनसभा करेंगे और महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।इसके अलावा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आरा में पार्टी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन के CM फेस के रूप में तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा की।
चेहरा घोषित होने से मिलेगा फायदा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, मुझे लगता है यह एक अच्छा कदम है। हमारे देश में मतदाता किसी चेहरे को वोट देना पसंद करते हैं। बिहार में भी लोगों को यह पता होना चाहिए कि वो किसको वोट दे रहे हैं। यह बहुत अच्छा संदेश है।कांग्रेस आमतौर पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती, लेकिन बिहार में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की है। यह समर्थन का एक स्पष्ट संकेत भी है।
टकराव वाले 3 सीटों पर नामांकन वापस लिए गए
कांग्रेस के कैंडिडेट ने प्राणपुर और वारसलीगंज से नामांकन वापस लिया है। मधुबनी के बाबूबरही से VIP कैंडिडेट ने नॉमिनेशन वापस लिया है। इन तीनों जगहों पर राजद के कैंडिडेट्स से मुकाबला था।
नवादा के वारसलीगंज से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह उर्फ मंथन सिंह, प्राणपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम और मधुबनी के बाबूबरही से VIP प्रत्याशी बिंदु गुलाब यादव ने नामांकन वापस लिया है। इन तीनों सीटों पर अब RJD के कैंडिडेट चुनावी मैदान में होंगे।
तेजस्वी बोले- बीजेपी नीतीश कुमार को CM नहीं बनाएगी
जॉइंट पीसी में तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमने तो क्लियर कर दिया कि मुख्यमंत्री कौन होगा। लेकिन बीजेपी के लोग नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे.अमित शाह जी ने कई बार ये कहा है कि विधायक दल की बैठक में फैसला लेंगे। इसके पहले तो कभी ऐसा नहीं हुआ। आखिर क्या बात है जो आप नीतीश कुमार जी को CM फेस नहीं बता रहे हैं। नीतीश कुमार जी का ये आखिरी चुनाव है। अमित शाह जी ने ये साफ किया है।
17 महीने में हमने कई काम किए। लोगों को हमारे ऊपर भरोसा है। हमने पहले भी कहा है कि हमें 5 साल नहीं, बिहार के लोग 20 महीने का मौका दें तो हम वो सारे काम कर देंगे जिनका हमने वादा किया है।’
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
