राघोपुर से तेजस्वी तो महुआ से तेजप्रताप लड़ेंगे चुनाव,आज दोनों करेंगे नामांकन
पटना.बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी बुधवार को कई दिग्गज नेता नामांकन करेंगे। राघोपुर से राजद के सिंबल पर लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव नामांकन करेंगे। वहीं, बड़े बेटे तेजप्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के सिंबल पर महुआ से नामांकन करेंगे। हालांकि, दोनों की नामांकन प्रक्रिया हाजीपुर में ही होनी है।
वहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कजन दिव्या गौतम भी भाकपा-माले से नॉमिनेशन करेंगी।
तेज प्रताप महुआ से लड़ेंगे चुनाव
तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव उनके लिए खास है, क्योंकि लालू परिवार से अलग होने के बाद वह अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई। इस पार्टी के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। तेजप्रताप का मुकाबला राजद के मुकेश रोशन से होने वाला है।
बीजेपी के प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगी दिल्ली की CM
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को बिहार पहुंचेंगी। वे मंत्री डॉ. सुनील कुमार के नामांकन में शामिल होंगी। इसके बाद सोहरसराय के किसान कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेगी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।वहीं, दीघा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजीव चौरसिया नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत घटक दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे।
थार गाड़ी से नामांकन करने पहुंचे बाहुबली
बाहुबली नेता अनंत सिंह ने 14 अक्टूबर को मोकामा सीट से नामांकन कर दिया। अनंत सिंह सफेद रंग की थार से नामांकन करने पहुंचे थे। नामांकन से पहले पूर्व विधायक ने लगभग 25 हजार समर्थकों को खाना खिलाया। समर्थकों के लिए सवा लाख गुलाब जामुन बनवाए गए थे।
अनंत सिंह के चुनावी हलफनामा के अनुसार, बाहुबली अनंत सिंह सोने और गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। उनके पास 15 लाख रुपए के सोना, लैंड क्रूजर समेत 3 गाड़ी, पटना-दिल्ली और बाढ़ में मकान और बैंक अकाउंट में 85 लाख कैश हैं। अनंत सिंह के खिलाफ चोरी और हत्या समेत 28 केस दर्ज हैं, लेकिन सारे केस में जमानत पर हैं।
नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं राजद प्रत्याशी रेखा देवी
राजद प्रत्याशी और मसौढ़ी की वर्तमान विधायक रेखा देवी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किए बिना ही अनुमंडल कार्यालय से लौट गईं। मसौढ़ी के SDM अभिषेक कुमार ने उन्हें बताया कि नामांकन का समय समाप्त हो चुका है। रेखा देवी ने बुधवार को पुनः नामांकन करने की घोषणा की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
