Patna

नित्यानंद राय का दावा,तेजस्वी यादव ना राघोपुर से जीतेंगे,ना बनेंगे मुख्यमंत्री

पटना: बिहार की राजनीति में इस बार चुनावी पारा चढ़ा हुआ है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वैशाली के हाजीपुर में राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है. राय ने दावा किया कि न सिर्फ तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से हारेंगे, बल्कि उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना भी अधूरा रह जाएगा. इस बयान ने चुनावी माहौल को और ज्यादा गर्म कर दिया है. राय ने तेजस्वी के कार्यकाल, वादों और हालिया बयानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तेजस्वी के बयान की उम्र कम, जुबान के पक्के नहीं

हाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीति सिर्फ बयानों तक सीमित है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी ने बिहार के लिए कोई ठोस काम नहीं किया.

राय बोले — “नीतीश कुमार ने उन्हें उपमुख्यमंत्री रहते हुए बड़े-बड़े विभाग दिए, मगर उन्होंने मजा लूटा और घोटाले किए. अब जनता उनकी बातों पर भरोसा नहीं करेगी.” उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के बयान की उम्र बहुत कम होती है, वह अपनी जुबान के पक्के नहीं हैं.

 

जीतेंगे तब न सीएम बनेंगे! केंद्रीय मंत्री और BJP नेता नित्यानंद राय का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला. कहा- इस बार राघोपुर में हार तय है, जनता अब भरोसा नहीं करेगी.

 

“जीतेंगे तब ना सीएम बनेंगे”

तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले राघोपुर में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा था कि अब उन्हें राघोपुर आने की जरूरत नहीं है क्योंकि वहां के लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे.

इस पर नित्यानंद राय ने पलटवार किया — “जीतेंगे तब ना सीएम बनेंगे.”

राय ने दावा किया कि इस बार तेजस्वी यादव को राघोपुर में भारी मतों से हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और बिहार विकास चाहता है, न कि वादों और घोटालों की राजनीति.

 

हाजीपुर में कार्यकर्ताओं से की बैठक

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए. बैठक में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!