Samastipur

मिथिला पेंटिंग से सजा ‘स्वीप’ लोगो का अनावरण:यूथ आईकॉन कुंदन कुमार ने बनाया

समस्तीपुर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को रचनात्मक स्वरूप देते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा ने स्वीप लोगो का अनावरण किया। स्वीप आइकॉन कुंदन कुमार द्वारा तैयार यह विशेष लोगो पारंपरिक मिथिला पेंटिंग शैली में निर्मित है, जो बिहार की सांस्कृतिक पहचान के साथ मतदाता जागरूकता का सशक्त संदेश देता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम के दौरान स्वीप नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी, और सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सोनाली सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे और सभी ने संयुक्त रूप से लोगो का अनावरण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि यह लोगो मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति प्रेरित करेगा।

 

मतदाताओं से अपील की, बोले- 6 नवंबर को वोटिंग जरूर करें

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि मतदान देना केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह लोगो जन-जागरूकता सामग्री, प्रचार वाहनों, पोस्टरों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हों।

 

मधुबनी कला के माध्यम से तैयार यह अनूठा लोगो जिले की सृजनात्मक सोच और लोकतंत्र के प्रति गहरी निष्ठा का प्रतीक बन गया है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 6 नवंबर को अवश्य मतदान करें और अपने मत से लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं।

 

कलर ब्लाइंडनेस के शिकार हैं कुंदन कुमार

 

कुंदन कुमार कलर ब्लाइंडनेस है और उनके द्वारा बनाई गई मिथिला पेंटिंग की विदेश में भी मांग रहती है। हाल ही में उन्होंने महापर्व छठ के दौरान सूप पर मिथिला पेंटिंग बनाई थी जिसकी मांग विदेशों में खूब हुई थी।

 

कुंदन सब देख सकते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इंद्रधनुष नहीं देखा। न नीला आसमान देखा और न उन्होंने सिंदूरी रंग में डूबी कभी कोई शाम देखी। कुंदन ने दुनिया को सिर्फ दो ही रंगों में देखा है। ब्लैक और वाइट। यानी उनकी दुनिया काले और सफेद रंग की ही है। उन्हें कलर ब्लाइंडनेस है।

 

कुंदन बताते हैं कि ‘कलर ब्लाइंडनेस की समस्या के बारे में उनके मां-पिताजी को बहुत बाद में पता चला। कुंदन बताते हैं, वह लाल, हरा, गुलाबी, भूरा, कत्थई, मरून, नीला आदि रंग को ठीक से नहीं देख पाते। कलर ब्लाइंडनेस जैसी कोई बीमारी भी होती है, यह मेरे मां-पिताजी शुरू में नहीं जानते थे।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!