समस्तीपुर में स्टूडेंट की हत्या, रूम पार्टनर पर आरोप:आंख और सीने में दागी बुलेट
समस्तीपुर में गोली मारकर एक स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। आंख और सीने में गोली मारी गई है। किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। आरोप रूम पार्टनर पर है। वारदात के बाद से ही मौके से फरार है। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के राहुल कुमार(26) के तौर पर हुई है। घटना काशीपुर इलाके की है।
राहुल कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता रामनरेश महतो शिवाजीनगर पोस्ट ऑफिस में बीपीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि राहुल पिछले सात साल से किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हाल ही में कमरे में दूसरा लड़का शिफ्ट हुआ था। घटना कैसे हुई, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
छानबीन में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलते एसपी संजय पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया साथ रहने वाला छात्र मौके से फरार है। प्रथम दृष्टया दूसरे छात्रों से झड़प का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
