VIP प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल ने सरायरंजन से किया नामांकन:निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर के बढ़ौना निवासी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने शुक्रवार को 136 सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया फैसला
कुणाल कुमार अपनी ‘सरायरंजन बचाओ पदयात्रा’ से सुर्खियों में आए थे। नामांकन दाखिल करने से पहले, वे अपने आवास से सैकड़ों समर्थकों, गाड़ियों के काफिले और दर्जनों घोड़ों के साथ निकले।उनके समर्थकों के अनुसार, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने उन्हें सरायरंजन से टिकट देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में मुकेश सहनी और महागठबंधन के बीच उत्पन्न खटास के बाद कुणाल कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।
राजद उम्मीदवार के खिलाफ हुए बागी
यह सीट महागठबंधन ने राजद के कोटे में दी है, जिसने यहां से अरविंद सहनी को दूसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है। सरायरंजन विधानसभा सीट राजद के कोटे में जाने के बाद से ही कुणाल कुमार के पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कुणाल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों प्रमुख गठबंधनों ने इस सीट पर बाहरी उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि वे सरायरंजन के स्थानीय निवासी हैं।उन्होंने लोगों से अपनी ‘माटी के लाल’ पर भरोसा करने की अपील की।कुणाल कुमार वर्तमान में बढ़ौना पैक्स अध्यक्ष हैं। पिछले कई महीनों से वे संपूर्ण सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर विभिन्न स्थानीय मुद्दों को उठाते रहे हैं।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
