ट्रेन की बोगियों के बीच कपलिंग पर बैठकर बनाया रील:दिख रहे चार लड़कों की तलाश जारी,होंगी कार्रवाई
समस्तीपुर रेलवे कंट्रोल ऑफिस को एक वायरल वीडियो मिला है। 13 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रेन की दो बोगियों के बीच हुक यानी कपलिंग पर बैठकर तीन-चार युवक रील्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो प्राप्त होने के साथ ही आरपीएफ युवकों की तलाश शुरू कर दी है।आरपीएफ को शक है कि रील्स बनाने वाले छात्र हैं, जो ट्रेनों के बीच रील्स बनाकर वायरल कर रहे हैं। मंत्रालय से मिले इस वीडियो के बाद समस्तीपुर आरपीफ के सभी पोस्टों को यह वीडियो भेजी गई है ताकि रील्स बनाने वाले युवक की पहचान हो सके और उस पर प्राथमिकी दर्ज हो सके।
13 सेकेंड के वीडियो में आखिर क्या है?
13 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रेनों की बोगियों के बीच चार युवक दिख रहे हैं। पहला युवक बैठा हुआ है और भोजपुरी गाने पर खैनी बनाता दिख रहा है। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है, जिसके बोले हैं- जवानी सुतले, फिर पराई बन गइले, हम बानी कुवारे, ते त माई बन गइले।रील बनाने के दौरान ट्रेन पूरी स्पीड में चलती हुई दिख रही है। इस वीडियो में आगे दो और लड़के भी दिख रहे हैं, जो दूसरी कपलिंग पर खड़े हैं। इनमें से एक लड़के के पीठ पर बैग है, जबकि दूसरा लड़का खड़ा है। चौथा लड़का जो वीडियो बना रहा होता है, वो आखिर में दिखता है।
वीडियो में दिख रहे चारों लड़कों को छात्र मान रही आरपीएफ
समस्तीपुर कंट्रोल से इस वीडियो को समस्तीपुर रेलवे मंडल के विभिन्न पोस्टों पर भेजा गया है। वीडियो देखने के बाद आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो कोई बिहारी मजदूर नहीं लग रहा है, ये शायद छात्र हैं, जो जान बूझकर रील बनाने के लिए ट्रेन की दो बोगियों के बीच कपलिंग पर खड़े और बैठे हैं। पहनावे और हाव भाव से छात्र लग रहे हैं। आरपीएफ की टीम जीआरपी से सहयोग लेकर वायरल वीडियो के बारे में पता लग रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
