Patna

जल्द शुरू होगा सीतामढ़ी निर्मली रेलखंड का निमार्ण,मिथिला को मिला और बड़ी सौगात

पटना. मिथिला को एक और बड़ी सौगात मिली है. सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली रेल परियोजना को मंजूरी मिल गई है. सुपौल के विधायक और बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है. बिहार के सबसे लंबे समय तक विधायक रहे बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इसके लिए पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया. इस रेल लाइन के बन जाने से सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिले के लोगों को लाभ मिलेगा और तिरहुत से कोसी का आवागमन सुगम होगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

2007 में हुआ था शिलान्यास

सीतामढ़ी -जयनगर- निर्मली करीब 188 किमी नयी रेल लाइन पर काफी दिनों से ग्रहण लगा हुआ था. वर्ष 2007 में सीमावर्ती इस नई रेल लाइन का तत्कालीन रेल मंत्री ने शिलान्यास किया था. शिलान्यास के करीब 16 साल बाद भी अभी तक इस नयी रेल लाइन के लिए भू अर्जन की कार्रवाई भी पूरी नहीं हुई है. केन्द्रीय बजट में नाम मात्र की राशि मिलती रही है. सीमावर्ती क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण इस योजना को ठंडे बस्ते से बाहर आ गया है.

 

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

इस रेलखंड के बन जाने से तिरहुत प्रमंडल से कोसी प्रमंडल जाने का एक और रास्ता मिल जायेगा. रेल बजट में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी की सीतामढ़ी -जयनगर- निर्मली नई रेल लाइन के लिए प्रर्याप्त राशि मिलेगी, ताकि भू अर्जन की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन उस वक्त लोगों को निराशा हाथ लगी थी. अब संजय झा को रेलमंत्रालय से मिली सूचना के अनुसार इस रेल खंड पर जल्द कार्य आरंभ होंगे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!