आरबी कॉलेज में सर सैयद अहमद खान की जयंती पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
दलसिंहसराय,आरबी कॉलेज के उर्दू विभाग द्वारा सर सैयद अहमद ख़ां की जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर वीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उर्दू विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.सफल संचालन हेतु छात्रों को चार ग्रुप ए.बी.सी. और डी. में बांटा गया.यह सैयद अहमद खां के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित था.प्रतियोगिता में ग्रुप बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिसमें आइसा प्रवीण, शाहीन फिरदौस, सादिया कसफ और अंशु कुमारी शामिल थे.
द्वितीय स्थान पर ग्रुप ए रहा जिसमें आइसा खातून, रुखसाना नफीस, मोहम्मद वसीम अकरम एवं मोहम्मद तबरेज शामिल थे.ग्रुप डी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसमें गुलफशा परवीन, गुलशन प्रवीण, नजराना प्रवीण एवं समा प्रवीण शामिल थे.
प्राध्यापक डॉ महताब आलम खान ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए सर सैयद अहमद खान के व्यापक संदेश को छात्रों के सामने प्रस्तुत करते हुए इस कार्यक्रम की रेखा से छात्रों को अवगत कराया.मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सबा मामून रहमानी,डॉ मुकेश कुमार झा,डॉक्टर कुतुबुद्दीन अंसारी एवं अंग्रेजी विभाग से शिवानी प्रकाश उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
