Samastipur

समस्तीपुर:4 दिनों से लापता युवक का पोखर में उपलाता मिला शव, हत्या की आशंका

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक के समीप नरुई पोखर में रविवार की सुबह चार दिनों से लापता युवक का उपलाता शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की पहचान दशहरा पंचायत के वार्ड 5 निवासी संजय राय के पुत्र ऋतिक कुमार (20) के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि युवक 16 अक्टूबर से घर से लापता था. उसकी काफी खोजबीन की गई परंतु पता नहीं चल सका. समय बीतने के साथ परिजनों को कई तरह की आशंका गहराने लगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अचानक रविवार की सुबह पंचायत के मुखिया श्रवण साह को किसी ने पोखर में एक युवक का उपलाता हुआ शव होने की जानकारी दी. मुखिया ने इसकी तहकीकात कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन बदहवास दौड़े भागे पोखर के पास पहुंचे तो मृतक की पहचान की गई. इसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया.लोग हत्या की आशंका जता रहे है.

 

 

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी. ग्रामीणों व पुलिस की मदद से शव को पोखर के पानी से बाहर निकाला गया. इधर, विधायक राजेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. साथ ही परिजनों को सांत्वना दी. कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि घटना के बाबत परिजन की ओर से आवेदन देने पर कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!