Samastipur

समस्तीपुर:शराब कारोबार से जुड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिला शव

समस्तीपुर में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की लाश सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल गांव के सिबहिया चौर से बरामद की गई है। परिजन ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि युवक के शरीर पर कई जगह मारपीट और जख्मों के निशान हैं।मृतक की पहचान अग्रवाल गांव के रामकरण शर्मा के बेटे अमित कुमार शर्मा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुड़ गई है। उधर चर्चा यह भी है कि युवक का चाल चलन ठीक नहीं था वह इलाके में शराब कारोबार से जुड़ा हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दो बच्चों का पिता था मृतक अमित शर्मा

 

घटना के संबंध में युवक की चाची सुनीता देवी ने बतलाया कि शुक्रवार को अमित मेला देखने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने कहा कि अमित इन दिनों इलाके में शराब कारोबार से जुड़े लोगों के साथ रहने लगा था। जिसको लेकर परिवार के लोग उसे लगातार मना कर रहे थे।

 

शनिवार शाम में चौर की ओर गए लोगों ने पेड़ के पास अमित का शव देखकर शोर मचाया। तब ग्रामीणों की भीड़ जुटी। अमित की चाची ने शक जाहिर किया है कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने ही इसकी हत्या की है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए गांव के पास ही सड़क भी जाम कर दिया।

 

डीएसपी बोले- अमित की लाश पर पिटाई के निशान हैं

 

रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बतलाया कि युवक के शरीर पर कई जगहों पर मारपीट के निशान हैं युवक की मौत पिटाई के कारण ही हुई है । हालांकि अभी परिवार के लोगों ने लिखित तौर पर कोई आवेदन नहीं दिया है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है । शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!