समस्तीपुर:घाट बनाते समय नाबालिग डूबा,इलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र में छठ घाट बनाते समय एक 15 वर्षीय किशोर पोखर में डूब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के रामनगर चकदाउत गांव निवासी शिव शंकर राय के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। सत्यम मैट्रिक का छात्र था।जानकारी के अनुसार, सत्यम छठ पर्व के लिए अपने दोस्तों के साथ गाँव के एक पोखर में छठ घाट बनाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया।
काफी मशक्कत के बाद सत्यम को पानी से निकाला
दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे। काफी मशक्कत के बाद सत्यम को पानी से निकालकर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।परिजनों द्वारा समस्तीपुर सदर अस्पताल लाए जाने पर आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर नीरज कुमार ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर नीरज कुमार ने घटना की सूचना नगर थाने को दी।
नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और फिर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
