समस्तीपुर:12 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में दुबहा के दो युवक,दलसिंहसराय के मो. शाहिद अहमद रजा गिरफ्तार
समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर.मुम्बई में दर्ज 12 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामले में मोहिउद्दीननगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दुबहा व महमद्दीपुर गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में मुम्बई, विद्यापतिनगर और मोहिउद्दीननगर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोचहा के सीएसपी संचालक इरफान गफ्फार के पुत्र मो. शम्सुद्दीन अहमद और चकनवादा दलसिंहसराय निवासी मो. शाहिद अहमद रजा के रूप में हुई है। दोनों युवक मुम्बई में सक्रिय एक बड़े साइबर रैकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं। मुम्बई पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन ठगों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर ही मोहिउद्दीननगर में छापेमारी कर इन दोनों को पकड़ा गया।
जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह देशभर में फैले सीएसपी केंद्रों के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन करता था। ठग विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर करवाकर एजेंटों से उसे नकद निकलवाते थे। इसके बाद खाताधारक को तय कमीशन देकर मुंह बंद कर दिया जाता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार केवल मोहिउद्दीननगर के बोचहा क्षेत्र के दो सीएसपी से 12 करोड़ की निकासी की गई है। मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मुम्बई पुलिस ने जानकारी दी कि यह एक बड़ा और संगठित गिरोह है। इसके द्बारा करोड़ों रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि गिरफ्तार आरोपी कितना दोषी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
