Samastipur

समस्तीपुर:21 महीने बाद अपहृत युवक को सूरत से किया गया बरामद,खुद ही मजदूरी करने के लिए गुजरात गया था

समस्तीपुर:मोरवा : हलई थाना में जिस युवक के अपहरण की प्राथमिकी 21 महीने पहले दर्ज कराई गई थी पुलिस ने उसे सकुशल सूरत से बरामद करते हुए कोर्ट में बयान के लिए प्रस्तुत किया है. युवक के सूरत में होने की जानकारी मिलते ही मामले के अनुसंधान करता नितुन कुमार वहां पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया. घटना के बारे में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2024 को घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रूपचंद सहनी के बेटे सजन कुमार सहनी के अपहरण का मामला हलई थाना में दर्ज कराया गया था. अपहरण कर जान मारने की बात परिजनों के द्वारा पुलिस को बताई गई थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कांड संख्या 29/24 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरु की. अपहरण दरबा पंचायत से होने की बात बताई गई थी. इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बताया जाता है कि लगातार पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही थी. आरोपी पर युवक के बरामदगी के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था. एक सप्ताह पहले आरोपियों के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह गुजरात में रहकर मजदूरी कर रहा है. पुलिस ने कुछ लोगों के साथ गुजरात के सूरत जिले के ओलपाड थाना से स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया.

 

 

हालांकि प्राथमिकी के छानबीन के क्रम में पुलिस को पता चला कि युवक खुद ही मजदूरी करने के लिए गुजरात गया था. आपसी रंजिश के कारण लोगों को इसमें अपहरण के मामले में फंसाया गया था. पुलिस का कहना है कि अब पूरे मामले की छानबीन करते हुए युवक को बरामद कर लिया गया है. उसे कोर्ट में बयान के लिये प्रस्तुत किया गया है. कोर्ट के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!