Samastipur

समस्तीपुर:मन्नीपुर दुर्गा मंदिर के पास मेला घूमने आई थी,महिला का मिला शव

समस्तीपुर में मंगलवार को दुर्गा मेला के दौरान एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मथुरापुर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर दुर्गा स्थान मंदिर के पास का है। स्कूल प्रांगण में घटना की सूचना पर पहुंची मथुरापुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सरल अस्पताल भेजा है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 55 साल की होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दुर्गा स्थान मंदिर के पास मिला शव

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि महाअष्टमी को लेकर मंगलवार देर शाम मन्नीपुर दुर्गा स्थान मंदिर के पास श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान लोगों की नजर मंदिर के पास स्थित स्कूल में एक महिला की लाश पर पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही आसपास में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मेला देखने जुटे लोगों ने पेट्रोलिंग पुलिस को महिला का शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

 

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि, मन्नीपुर दुर्गा मंदिर के पास एक महिला की लाश मिली है । शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की मौत किस कारण हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!