समस्तीपुर:GST बिल को लेकर बाजारों में छापेमारी :दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
समस्तीपुर में जीएसटी बिल को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने शनिवार शाम के बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान कई जगहों पर जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों को नहीं मिलने की भी बात सामने आई। जिसको लेकर कई दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया है।
सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से जीएसटी के दरों में कटौती की गई है और निर्देश जारी किया गया था कि दुकानदार मूल बिक्री दर और घटे हुए जीएसटी को घटाकर बिक्री का रेट अंकित करें।शिकायत मिल रही थी कि सरकार द्वारा घटाए गए जीएसटी का लाभ ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है। जिस पर वाणिज्यकर अधिकारी के साथ मिलकर शहर में टीवी दुकान, कपड़ा, मोबाइल, आदि दुकानों पर जाकर जांच की गई कुछ जगहों पर गड़बड़ी पाई भी गई है। जिन पर नियमानुसार जुर्माना किया गया है।
अतिक्रमण को लेकर भी दुकानदारों को जारी किया गया निर्देश
सदर एसडीओ ने बतलाया कि आगामी दीपावली और महापर्व छट को देखते हुए शहर में अतिक्रमण को लेकर भी जायजा लिया गया है। अतिक्रमण खाली कराए गए जगह पर पुनः अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर जगह खाली करने का निर्देश जारी किया गया है और उन्हें कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान अगर खाली किए गए अतिक्रमित जगह पर दुकान मिली तो दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज करने जेल भेजा जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
