समस्तीपुर:किशनपुर व रामभद्रपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर किशनपुर व रामभद्रपुर स्टेशन के बीच स्थित धनहर पुल के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के रसलपुर पंचायत अंतर्गत औलियावाद गांव के मो. नीरस (50) के रूप में की गई है. घटनास्थल पर मौजूद मृतक के पुत्र ने बताया कि इनके पिता (मृतक) मुक्तापुर बाजार समिति से खरीदारी कर डीएमयू ट्रेन से हायाघट आ रहे थे. बताया कि पिता ने फोन कर उन्हें बाइक लेकर हायाघट बुलाया था. इसी बीच इनके मामा घटनास्थल के बगल गांव रामभद्रपुर निवासी मो. मस्कुर ने फोन कर घटना की जानकारी दी. इस बीच वारिसनगर थाने की पुलिस द्वारा जीआरपी को सूचना दी गई. जहां जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर चली गई.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।