Samastipur

समस्तीपुर:जमीन उपलब्ध कराने पर अड़े पर्चाधारी, जल्द ही साठ डिसमिल जमीन उपलब्ध होगा

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के रामचंद्रपुर अन्धैल पंचायत के चंदौली गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में हाईकोर्ट से पारित आदेश के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमणमुक्त कर भूधारी को जमीन पर भौतिक दखल कब्जा दिलाने के लिए पहुंची. इसको लेकर दंडाधिकारी के साथ महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौके पर तैनात किये गये थे. मौके पर रहे भूमि पर्चाधारियों ने कहा कि पहले उनको बसने के लिए जमीन दिया जाये. हम स्वयं जमीन खाली कर देंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया गया है कि यह कार्रवाई 18 अगस्त 2022 को सीडब्लूजेसी 19930 रामशंकर दास बनाम राज्य में उच्च न्यायालय से पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के आलोक में की गई है. सीओ सह बीडीओ आकाश कुमार ने बताया कि पूर्व में 12 पर्चाधारियों को गलत पर्चा मिल गया था.

 

जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था. लोगों ने दो-तीन जमीन का प्रस्ताव दिया है. जल्द ही साठ डिसमिल जमीन को चिन्हित कर उन्हें पर्चा दिया जायेगा. मौके पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पूर्व मुखिया व सीपीएम नेता उमेश प्रसाद सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!