Samastipur

समस्तीपुर:पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए वाया नदी गया,डूबने से छात्र की मौत,मचा कोहराम

समस्तीपुर :मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के राजाजान गांव में एक छात्र का वाया नदी में डूबने से हुई मौत के बाद दिवाली का जश्न मातमी सन्नाटा में पसर गया. मृतक छात्र की पहचान रामबली राय के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है. वह दशम वर्ग का छात्र था. साथ ही वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि विशाल अपने दोस्तों के साथ पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए वाया नदी के राजाजान घाट गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विसर्जन के उपरांत वह स्नान स्नान के लिए नदी में उतर रहा था नदी की तेज जलधारा में बहकर गहरे पानी में चला गया. उसने खुद को बचाने की भरपूर कोशिश की परंतु वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका. देखते ही देखते वह नदी गहरे जल में समा गया. उसकी मदद व बचाव को लेकर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया. घटना की सूचना पर परिजन बदहवास घाट पर दौड़े भागे पहुंचे. बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गये. घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई. प्रशिक्षित स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद छात्र को पानी से बाहर निकाला गया. तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे.

 

 

इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी. थानाध्यक्ष सचिन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, विशाल की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई. अचानक इकलौते पुत्र के काल के गाल में समाने से माता-पिता बेसुध थे. दोनों बहनों की क्रंदन व चीत्कार से वातावरण गमगीन था.मृतक के घर पहुंच कर मुखिया शशि कुमारी, रंजीत कुमार तमोली परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!