Samastipur

समस्तीपुर:नकली व मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए बाजार में सीओ ने किया दुकानों का निरीक्षण

समस्तीपुर।बिथान . त्योहारों के सीजन में नकली व मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के उद्देश्य से सीओ रूबी कुमारी ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई मिठाई दुकानों से संदिग्ध मिठाइयों के सैंपल लिये गये. जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा. अंचलाधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निरीक्षण में मिठाइयों के रंग, स्वाद और ताजगी के अलावा उनकी पैकेजिंग और स्टोर की साफ-सफाई पर भी बारीकी से ध्यान दिया गया. दुकानदारों को साफ-सफाई, गुणवत्ता बनाये रखने और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि त्योहारों के समय नकली और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है जो आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है.

 

 

उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जांच के दौरान कुछ दुकानों से लिये गये नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही किसी भी दुकान पर कार्रवाई की जायेगी. इस कदम को स्थानीय प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है. जिससे बाजार में गुणवत्ता और ईमानदारी बनी रहे. मौके पर बिथान थाना की अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, एएसआई मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहीं. निरीक्षण में सहयोग किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!