Samastipur

समस्तीपुर DM ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे बने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा जलस्तर की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को विशेष रूप से घाटों की निरंतर साफ-सफाई और मलबा हटाने के निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि छठव्रतियों के आने-जाने के मार्गों पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाये. मौके पर अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर निगम के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!