समस्तीपुर:दिव्यांग,विधवा व गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरित
समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के मोहिउद्दीननगर उत्तर व दशहारा पंचायत में शनिवार को कांग्रेसी पार्टी की ओर से दर्जनों दिव्यांग, विधवा व गरीब महिलाओं के बीच साड़ी, सेनेटरी पैड व थैला का वितरण किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निगहबान अहमद खान ने की. कार्यक्रम को संबोधित करती हुई प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष विनीता भगत ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज की गरीब और वंचित महिलाओं को सहयोग पहुंचाना है.
पार्टी ने हमेशा महिलाओं की अधिकार के लिए आवाज बुलंद की है.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के उपाध्यक्ष प्रवीण भगत व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर आयुष भगत ने कहा कि संगठन सिर्फ राजनीतिक तक सीमित नहीं है बल्कि हर महिला के जीवन में जागरूकता और आत्मनिर्भरता लाना हमारा लक्ष्य है.
इस मौके पर अधिवक्ता सिकंदर राय,हबीबुल्लाह अंसारी, शबनम खातून, रोजी खातून, नसीमा बेगम, आशा खातून, दुलारी देवी,पंकज राम,राहुल कुमार मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
