Samastipur

समस्तीपुर:साइबर ठगी के तीन अलग अलग मामलों में वापस करायी 75 हजार रकम

समस्तीपुर: स्थानीय साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के तीन अलग अलग मामले में अनुसंधान कर पीड़ितों को राशि वापस कराया है. इस संबंध में शनिवार को साइबर पुलिस के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है. साइबर पुलिस ने बताया कि जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहा निवासी स्व गोना राय के पुत्र तिलकेश्वर राय ने नेशनल साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर 50 हजार 1 रुपेये धोखधड़ी की शिकायत की दर्ज करायी थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं एक अन्य मामले में हलई थाना क्षेत्र के मरीजा गांव के दीलीप साह के पुत्र दीपक कुमार ने 15 हजार रुपये और बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी स्व अशर्फी भगत के पुत्र अरविंद भगत ने 12 हजार रुपये धोखाधड़ी की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करायी थी.

 

साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद साइबर पुलिस के द्वारा अनुसंधान करते हुए उक्त तीन अलग अलग मामलों में शिकायकर्ता को धोखाधड़ी में गायब रुपये पूरा वापस कराया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!