Samastipur

समस्तीपुर:पटाखा की जद में आने से पेट फट कर आंत आया बाहर, भर्ती

Samastipur News: वारिसनगर : प्रखंड के रोहुआ पूर्वी पंचायत स्थित भभौली टोला वार्ड 4 में मंगलवार की अहले सुबह छठ पर्व के दौरान पटाखा से एक बालक बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बालक की पहचान गांव के श्याम सहनी के पुत्र आशीष कुमार (10) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार श्री सहनी अपने घर के आगे में गड्ढे खोदकर सपरिवार छठ पर्व मना रहे थे. सुबह अर्घ के दौरान करीब 4 बजे बालक बम पटाखा छोड़ रहा था.

 

 

गलती से पटाखा तेज आवाज के साथ पेट से जा टकराया. घटना स्थल पर ही बालक की आंत बाहर निकल गयी. परिजन उसे स्थानीय पीएचसी लाये. जहां ऑन डियूटी चिकित्सक ने गम्भीर स्थित देख सदर अस्पताल रेफर किया. उसे डीएमसीएच ले जाया गया है. पीएचसी प्रभारी डॉ. डी. सिंह ने बताया कि बच्चे की बड़ी आंत बाहर आ गयी थी. जिसे अंदर कर स्टिच देकर रेफर किया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!