Samastipur

समस्तीपुर:पानी में डूबकर बच्चे की मौत:पैर फिसलने के बाद गड्ढे में गिरा

समस्तीपुर में सोमवार को 10 साल के बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना चकमहेसी थाना क्षेत्र के परना वार्ड- 9 मोहल्ला की है। जानकारी के मुताबिक, बच्चा टॉयलेट के लिए पानी से भरे गड्ढे के किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वो पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, 1 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृत बच्चे की पहचान वार्ड नंबर- 9 के रहने वाले शिव नारायण सदा के बेटे शिवम राज के रूप में हुई है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की ओर से शोर मचाने के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुटी। बच्चे को निकाले जाने के बाद घटना की सूचना चकमहेसी थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग की लाश को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

बागमती नदी में आई बाढ़ के बाद गड्ढे में भरा था पानी

 

मृतक का चाचा दीप नारायण सदा ने बताया कि इलाके में बागमती नदी में बाढ़ आया हुआ है। नदी का पानी इलाके में फैल गया है। उन्होंने बताया कि पानी गांव में बने एक गड्ढे में जमा हो गया था। सोमवार सुबह भतीजा टॉयलेट के लिए पानी से भरे गड्ढे के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया और लोग जब तक पहुंचते, शिवम डूब चुका था। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

डीएसपी- 2 संजय कुमार बोले- प्राथमिकी दर्ज की गई है

 

सदा डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से शव बरामद किया गया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच पड़ताल जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!