Samastipur

समस्तीपुर:छठ घाट बनाने के दौरान झड़प, फायरिंग, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार 

Samastipur News:सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला पंचायत के वार्ड 10 में सोमवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी. मौके पर पहुंची 112 की टीम ने युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार युवक की पहचान अधारपुर वार्ड 12 निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक ने जगदीश सिंह के पुत्र विजय सिंह पर गोली चला दी थी. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. मौके पर 112 की टीम एसआई विनोद कुमार सिंह, हवलदार गौरीशंकर यादव और चालक विपीन कुमार सिंह ने बहादुरी से पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

 

 

दूसरी ओर नगर पंचायत मुसरीघरारी वार्ड 10 स्थित छठ घाट पोखर मॉडल थाना के पीछे छठ पूजा के दौरान सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. बताया जा रहा है कि वार्ड 7 निवासी मनोज कुमार महतो को गंभीर चोटें आई. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है. घायलों में बरबट्टा निवासी रंजीत महतो समेत कई लोग शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर पुलिस या प्रशासन की मौजूदगी नहीं थी. जिससे स्थिति बिगड़ गई थी. मुसरिघरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!