Patna

बरौनी से इन शहरों के लिए चलाई जा रही है स्पेशल गाड़ी,जारी किया शेड्यूल

बेगूसराय।छठ महापर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें पटना, बरौनी, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और गया जैसे प्रमुख स्टेशनों से नई दिल्ली, मुंबई और सिकंदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए चलाई जा रही हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इन विशेष ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य छठ के बाद अपने गंतव्य को लौटने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें आनंद विहार, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन के लिए उपलब्ध हैं। बरौनी रेलवे स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखिए।

 

06060 बरौनी-मदुरै स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से 23.00 बजे खुलकर चौथे दिन 07.45 बजे मदुरै पहुंचेगी।

06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल: 3 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से 21.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 18.00 बजे चेन्नई पहुंचेगी।

09062 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार को बरौनी से 12.15 बजे खुलकर तीसरे दिन 06.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

09034 बरौनी-उधना स्पेशल: 27 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को बरौनी से 06.45 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे उधना पहुंचेगी।

09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को बरौनी से 14.40 बजे खुलकर तीसरे दिन 04.40 बजे राजकोट पहुंचेगी।

05211 बरौनी-सोगरिया (कोटा) स्पेशल: 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को बरौनी से 16.10 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी।

06056 बरौनी-पोत्तनूर (कोयम्बटूर) स्पेशल: 2 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से 23.45 बजे खुलकर चौथे दिन 03.45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!