Patna

वोटिंग से पहले एक्शन में राजद, रितु जायसवाल समेत 27 बागियों को निकाला

पटना.बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले बागियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी की चर्चित महिला नेता रितु जायसवाल समेत 27 लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. ये सभी अलग-अलग जिलों से हैं. इनमें से कुछ लोग राजद के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, तो कुछ लोगों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप हैं. राजद के इन सभी 27 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का आदेश प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने जारी कर दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राजद से निकाले गये नेताओं में 4 पूर्व विधायक शामिल

सोमवार को पार्टी ने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में राजद के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ या पार्टीविरोधी गतिविधियों में लिप्त पार्टी के नेताओं/कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है. पार्टी से निकाले गये लोगों में 4 पूर्व विधायक, प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिला महासचिव तक शामिल हैं.

 

Bihar Election 2025: आरजेडी से निष्कासित 27 नेताओं की लिस्ट

क्रम सं. निष्कासित नेता का नाम जिला/क्षेत्र

1 छोटे लाल राय, विधायक परसा

2 रितु जायसवाल परिहार

3 राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक कटिहार

4 अनिल सहनी, पूर्व विधायक मुजफ्फरपुर

5 सरोज यादव, पूर्व विधायक बड़हरा

6 गणेश भारती, पूर्व विधान पार्ष्द मुजफ्फरपुर

7 मो कामरान, विधायक गोविंदपुर

8 अनिल यादव, पूर्व विधायक नरपतगंज

9 अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी चिरैया

10 राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिव चेरिया बरियारपुर

11 अवनिश कुमार, राज्य परिषद सदस्य भागलपुर

12 भगत यादव शेरघाटी

13 मुकेश यादव संदेश

14 संजय राय, जिला प्रधान महासचिव वैशाली

15 कुमार गौरव, उपाध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ दरभंगा

16 राजीव कुशवाला, जिला महासचिव दरभंगा

17 महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जाले

18 वकील प्रसाद यादव जाले

19 पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोतिहारी

20 सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ मोतिहारी

21 सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव सोनपुर, सारण

22 नीरज राय जगदीशपुर

23 अनिल चंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव वैशाली

24 अजीत यादव, जिला प्रवक्ता, सुल्तानगंज भागलपुर

25 मोती यादव, गोपालपुर भागलपुर

26 रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी चंपारण

27 अशोक चौहान, पताही प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी चंपारण

स्रोत : राजद

बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर 2 चरणों में मतदान कराया जा रहा है.

 

बिहार में वोटिंग कब होगी?

बिहार में 2 चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर 2025 को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर 2025 को होगी. सभी सीटों पर 14 नवंबर को मतगणना एक साथ होगी. उसी दिन शाम तक परिणाम आ जाने की उम्मीद है.

 

बिहार चुनाव के पहले चरण में कितने उम्मीदवार हैं मैदान में?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. कुल 2496 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से 487 के नामांकन रद्द हो गये. 70 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद मैदान में 1314 उम्मीदवार रह गये हैं.

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की महत्वपूर्ण जानकारियां

कुल सीटें : 243

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें : 38

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें : 2

कुल पंजीकृत मतदाता : 7,42,00,000

पुरुष मतदाता : लगभग 3,92,70,804

महिला मतदाता : लगभग 3,49,82,828

चुनाव की तारीख : 6 नवंबर और 11 नवंबर 2025

मतगणना की तारीख : 14 नवंबर 2025

85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर : 4,03,985

18 से 19 साल के वोटर, जो पहली बार करेंगे मतदान : 14,01,050

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या : 7,20,709

थर्ड डेंजर वोटर की संख्या : 17254

ड्राफ्ट रोल से बाहर हुए वोटर के नंबर : 65,64,075

फाइनल वोटर लिस्ट से बाहर वोटर्स की संख्या : 3,66,742

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!