Patna

बिहार में 2025-26 में सड़कों व पुलों की मरम्मत के लिए 400 करोड़ मंजूर

पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग के 15 एजेंडों को मंजूरी दे दी. इसके तहत पथ निर्माण विभाग में संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए तकनीकी कानूनी सलाहकार के एक पद का सृजन शामिल है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुरक्षण और मरम्मत के लिए चार सौ करोड़ रुपये बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम प्राप्त करने और इसकी प्रतिपूर्ति द्वितीय अनुपूरक से करने की स्वीकृति दी गयी है.

 

 

इसके साथ ही सेवा से बर्खास्त सहायक अभियंता सुनील कुमार सिन्हा के विरुद्ध दर्ज सीबीआइ केस में पारित आदेश को क्रिमिनल अपील में झारखंड उच्च न्यायालय, रांची से निरस्त कर दिया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!