Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर सरकार व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाज

दलसिंहसराय प्रखंड के कोनैला के मकदमपुर वार्ड संख्या 4 के ग्रामीण एक सप्ताह से खराब नल जल योजना के कारण पानी की किल्लत से परेशान हैं। इस समस्या के कारण स्थानीय लोग पानी के लिए दौड़धूप कर रहे हैं, लेकिन सुविधा न मिलने से उनका गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर – दलसिंहसराय मुख्य सड़क जाम कर दिया।मकदमपुर के वार्ड संख्या 4 के स्थानीय निवासी भुबनेश्वर राय, टिपु राय, रामसिगारथ रॉय, देवेंद्र राय, साहदेव राय, सरूरव कुमार, धीरज कुमार, सुबोध कुमार, आशिक कुमार, प्रीतम कुमार, राजेश कुमार और संजीव कुमार सहित अन्य ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। लोगों का कहना था कि उनके घरों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि इस समस्या का समाधान कई बार स्थानीय अधिकारियों और ठेकेदारों से करने का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके नल जल योजना अभी भी खराब ही है, जिससे उन्हें मजबूरन पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त नारे लगाए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार की इस लापरवाही के कारण उन्हें रोजाना पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकारियों और जिम्मेदारों पर त्वरित कार्रवाई करने का दबाव बनाते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे कड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह की परेशानी को और नहीं बर्दाश्त किया जाएगा और संबंधित विभाग को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी लंबी-लंबी घोषणाएं तो करते हैं, लेकिन कार्यवाही का कोई नियत समय सीमा नहीं रखी जाती, जिससे उनकी समस्या जस की तस बनी रहती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!