Patna

रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ी,उधना-भागलपुर छठ स्पेशल ट्रेन लगभग 11 घंटे लेट, गरीब रथ एक्सप्रेस रीशेड्यूल

पटना.जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ ही लोकल ट्रेनों के लेट परिचालन ने रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. इसी सिलसिले में 09081 डाउन उधना-भागलपुर छठ स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 11 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर पहुंची.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जबकि लेट परिचालन के कारण भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार 09081 डाउन उधना-भागलपुर छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सोमवार संध्या 18:20 बजे था, परंतु यह ट्रेन मंगलवार की सुबह 5:07 बजे जमालपुर पहुंची. जिसके कारण रेलयात्री तो परेशान रहे ही. वहीं छठ पर्व के लिये घर आ रहे लोगों को भी ट्रेन विलंब होने के कारण निराश होना पड़ा. इधर डाउन रूट की ट्रेन के विलंब परिचालन के कारण 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल करना पड़ा. वास्तव में 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे लेट चलकर पहुंची थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे है,

परंतु यह ट्रेन अपराह्न 13:20 बजे जमालपुर पहुंची. जिसके कारण 22405 अप गरीब रथ को रीशेड्यूल करना पड़ा. बताया गया कि रीशेड्यूल्ड टाइम के अनुसार यह ट्रेन अपराह्न 16:00 बजे भागलपुर से गंतव्य के लिए रवाना हुई. जबकि इस ट्रेन का भागलपुर से रवाना होने का निर्धारित समय अपराह्न 13:55 बजे है. इसके अतिरिक्त 15744 डाउन भटिंडा-बेलूर घाट फरक्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय प्रातः 3:50 बजे से लगभग ढाई घंटे लेट चलकर सुबह 6:15 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय प्रातः 4:15 बजे से लगभग सवा दो घंटे लेट चलकर सुबह 6:32 बजे जमालपुर पहुंची. 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:26 बजे के बजाय 7:00 बजे जमालपुर पहुंची.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!