Samastipur

समस्तीपुर:कुश्ती दंगल में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला,समाज में एकता का संदेश दिया

Samastipur News: बिथान : हसनपुर विधानसभा के सकरपुरा गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ. परंपरा व संस्कृति को जीवंत रखने वाले इस आयोजन में भारी संख्या में लोग जुटे. पहलवानों ने दमदार दांवपेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष कुश्ती का आयोजन किया जाता है. अतिथि जनसुराज पार्टी की भावी विधायक प्रत्याशी इंदु गुप्ता ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया. कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इससे युवा खेलों की ओर आकर्षित होते हैं. समाज में एकता का संदेश मिलता है. कुश्ती प्रतियोगिता के बाद इंदु गुप्ता ने सकरपुरा गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंची. जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, शांति और उन्नति की कामना की.

 

 

इंदु गुप्ता ने मौके पर उपस्थित लोगों से संवाद किया. भरोसा दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह क्षेत्र के विकास और युवाओं की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!