Patna

पटना में 3 गोली मारकर युवक की हत्या:बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

पटना में दीपावली को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक युवक की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मृत्युंजय कुमार (25) के रूप में हुई है। बदमाशों ने मृत्युंजय को तीन गोली मारी है।युवक गोली लगने के बाद मदद की गुहार लगाते बीच सड़क पर गिरते पड़ते भागने की कोशिश में रहा। लेकिन अपराधियों ने घेर कर उसे गोली मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वारदात कदमकुआं थाना इलाके के मैला टंकी के पास की है। बदमाशों ने कदमकुआं थाना से महज 150 मीटर पर वारदात को अंजाम दिया है। बगल में चेकपोस्ट बनाया गया है।

 

युवक खेमनीचक का रहने वाला था। रविवार की रात यानी छोटी दिवाली पर कदमकुआं इलाके के मैला टंकी के पास दोस्तों से मिलने आया था। इसी बीच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

 

पिता बोले- 6 माह पहले दिल्ली से आया था बेटा

 

मृतक मृत्युंजय के पिता ध्रुव कुमार (कारोबारी) ने बताया कि बेटा मेरा दिल्ली से आने के बाद पिछले 6 माह से मेरे पास रह रहा था। टैली सीख रहा था। मेरा पूरा परिवार फिलहाल खेमनीचक में रहता है। कल देर शाम 8:30 बजे घर से निकलकर अपने दोस्तों से मिलने प्रेमचंद्र गोलंबर से सटे मैला टंकी के पास गया था।

 

पहले से रंजिश रही थी

 

इसके बाद देर रात 11:40 बजे उसके दोस्त तोतवा ने मुझे सूचना दी। जब मैं पहुंचा तब उसकी मौत हो गई थी। पूर्व में भी रंजिश रही है। मुझे कुछ लोगों पर आशंका है, जिनका नाम मैंने पुलिस से साझा किया है। मैं 6-7 साल पहले प्रेमचंद्र गोलंबर के पास रेंट पर रहता था। वहां के पहले के दोस्त उसके इसी इलाके में रहते थे, मेरा बेटा उन्हीं से मिलने आया था।

 

नाश्ता करके घर से निकला था

 

घर से निकलने से पहले पिता- बेटे ने साथ ही हलवा, चाय नाश्ता किया था। उस समय तक सबकुछ ठीक था। रात में जब उसे आने में देर होने लगी तो मैं पूछा कि कहां हो, जल्दी आओ साथ खाना खाएंगे। वो बोला आ रहा हूं, इसके बाद 11:40 बजे मुझे गोली लगने की अचानक खबर मिली।

 

टाउन DSP 1 राजेश रंजन ने बताया कि, युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। जेल भी जा चुका है। हत्या के मामले में आरोपी रहा है। पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उनकी पहचान हो गई है। फिलहाल किसी को डिटेन नहीं किया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!