पटना मेट्रो शुरू,3 स्टेशन के बीच दौड़ी मेट्रो, सवारी के दौरान खिड़की से निहारने लगे नीतीश
‘पटना मेट्रो में आपका स्वागत है, अगला स्टेशन ISBT है।’ दिल्ली मेट्रो की तरह ये आवाज अब आपको पटना मेट्रो में भी आज से सुनाई देगी। बिहार चुनाव के ऐलान से ठीक पहले 6 अक्टूबर को पटना मेट्रो शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ISBT स्टेशन पर मेट्रो का उद्घाटन किया।
पहले फेज में ISBT से भूतनाथ रोड के बीच 3 स्टेशन के बीच इसे चलाया जा रहा है। ट्रैक 4.5 KM लंबा है और फिलहाल इसका किराया 15 रुपए होगा। मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। इसकी स्पीड 40KM प्रति घंटे की होगी।
मेट्रो के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने इसमें सवारी भी की। सीट पर बैठते ही वो अचानक उठे और खिड़की से पटना का नजारा देखने लगे
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
