कमला-गंगा एक्सप्रेस में धुआं से यात्रियों में अफरातफरी, कूदे कर भागने लगे सब..
पटना-मोकामा रेलखंड के खुसरूपुर के प्लेटफार्म संख्या एक पर उस समय अफरातफरी फैल गई, जब पटना से जयनगर जानेवाली कमला गंगा एक्सप्रेस खुसरूपुर स्टेशन पर रुकी। इस दौरान डिब्बा संख्या डी 19 धुआं से भर गया। अत्यधिक धुआं के कारण यात्रियों में हल्ला किया।
चालक दल को सूचना दी गई जिसके बाद उस डिब्बे को खाली कराया गया। पाया यह गया कि बैटरी से धुआं आ रहा है। मुसीबत तब और बढ़ गया जब पता चला खुसरूपुर में कोई तकनीकी कर्मी नहीं है और तो और पूरे स्टेशन में लाइन काटने के लिए एक पिलास तक उपलब्ध नहीं थी।
किसी तरह बाहर से मांग कर लाइन काटी गई और डिब्बे को सील कर दिया गया। प्रबंधन ने यह कहते हुए बचने की कोशिश की नमो भारत व अन्य ट्रेन के कारण ट्रेन को शंट किया गया था। जबकि, तस्वीरें कुछ और बयान कर रही थी। यह ट्रेन 6.10 बजे के आसपास आई और 7 बजे प्रस्थान की।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
