Samastipur

समस्तीपुर शहर के मगरदही पुल पर बाइक सवार ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को मारी टक्कर,एफआईआर दर्ज

समस्तीपुर शहर के मगरदही पुल पर गुरुवार शाम बाइक सवार एक युवक ने यातायात पुलिस के एक जवान को ठोकर मार दी। जख्मी जवान सुनील कुमार सिंह है, जो सरायरंजन थाना क्षेत्र का रहने वाला है.सुनील के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है। सहकर्मी के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हालांकि उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बतलाया गया है कि यातायात पुलिस शहर के मगरदही पल के पास ड्यूटी में तैनात था। इसी दौरान दरभंगा की ओर से एक युवक नियम तोड़ते हुए दूसरे लेन में घुस गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उन्हें ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।

 

बाइक सवार युवक पर केस दर्ज

 

बाद में हल्ला होने पर आसपास के लोगों के सहयोग से जवान को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर उपचार को लेकर उन्हें रेफर किया गया है। उधर, मामले में यातायात पुलिस की ओर से नगर थाने में अज्ञात बाइक सवार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!