दूसरे लड़के से संबंध के शक पर गर्लफ्रेंड का टीचर ने किया मर्डर,270KM तक बाइक पर लाश लेकर घूमा
बेगूसराय.बिहार में एक सरकारी टीचर ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश को बोरे में भरा और बाइक पर रखकर किशनगंज से 270 KM की दूरी तय कर बेगूसराय में फेंक दिया।इस दौरान उसने किशनगंज से बेगूसराय आने के लिए 4 जिलों को पार किया, लेकिन चुनाव के वक्त सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उसे सुरक्षाकर्मी ने नहीं रोका।
आरोपी का कहना है कि, भारती और मैं काफी वक्त से एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन मैंने उसकी मोबाइल में किसी और लड़के के साथ गंदी तस्वीर देखी। इसलिए उसे मार डाला।मृतका भारती कुमारी उर्फ संगम कुमारी, मूल रूपसे बेगूसराय की रहने वाली थी। वो पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
आरोपी गोपाल भी बेगूसराय के बदलपुरा का रहने वाला है और किशनगंज के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय मोतिहारा में शिक्षक है।
कॉल डिटेल्स ने खोली हत्या की गुत्थी
दरअसल 15 अक्टूबर को बेगूसराय में बोरी में बंद एक लड़की की लाश मिली थी। पहचान के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई। पुलिस ने भारती का कॉल डिटेल्स निकालना शुरू किया। पता चला कि, भारती ने आखिरी बार 11 अक्टूबर की रात 8 बजे अपने घर वालों से बात की थी। 13 अक्टूबर से उसका मोबाइल बंद हो गया।कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस को पता चला कि वह 9 अक्टूबर की रात तक बरौनी में थी और उसके बाद गोपाल के साथ किशनगंज पहुंची। सभी लोकेशन एक साथ देखकर पुलिस को गोपाल पर शक हुआ और 25 अक्टूबर को प्रयागराज से उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में गोपाल ने बताया कि, 13 अक्टूबर को उसने भारती के मोबाइल में किसी और लड़के के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें देखीं। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह स्कूल गया, फिर लौटकर शव को बोरे में भरा और बाइक पर रखकर फेंक आया।
किशनगंज में हत्या की, बेगूसराय में लाश बरामद
पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर को गोपाल ने स्कूल परिसर स्थित अपने सरकारी आवास में भारती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को एक उजले बोरे में बंद किया, ऊपर कपड़े रखे और रातों-रात बाइक से किशनगंज से बेगूसराय की ओर निकल पड़ा। रास्ते में उसकी बाइक खरगपुर, नवगछिया और लाखोटोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई।करीब 5 घंटे के सफर के बाद वह बेगूसराय पहुंचा और मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव के पास खेत में शव फेंक दिया। चुनाव के वक्त गोपाल ने फोरलेन का इस्तेमाल किया, फिर भी किसी पुलिस वाले ने चार जिलों की सीमा पार करने के दौरान यह नहीं पूछा कि बोरे में क्या है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
