Samastipur

समस्तीपुर:गुंडा पंजी में दर्ज व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर,निरोधात्मक कार्रवाई प्रारंभ 

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई प्रारंभ हो गयी है. पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस थानों में गुंडा परेड का आयोजन किया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस क्रम में रविवार को मुफस्सिल थाना में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. पुलिस थाना के गुंडा पंजी में दर्ज 19 व्यक्तियों को पुलिस थाना में बुलाया गया था.

 

 

जहां थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने उन्हें मतदान में शांति बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी. कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ज्ञातव्य हो आगामी 6 नवम्बर को जिले में प्रथम चरण का मतदान है. जिले में अब तक 128 लोगों पर सीसीए, 10 हजार 238 लोगों के विरुद्ध बीएनएस 135 के तहत कार्रवाई की गयी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!