प्रत्याशियों के हर गतिविधियों पर प्रशासन की नजर,सोशल मीडिया और एसएमएस भी आदर्श आचार संहिता के दायरे में
समस्तीपुर विधान सभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। चुनाव में प्रत्याशियों के हर गतिविधियों पर प्रशासन की नजर होगी। व्हाट्सएप से लेकर एसएमएस पर भी नजर रखी जायेगी। व्हाट्सएप और एसएमएस पर प्रतिबंधित मैसेज या आलेख को आदान प्रदान किया जाता है तो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। चुनाव में किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल द्वारा कोई आपत्तिजनक आलेख या टिप्पणी नहीं लिखा जाएगा। अगर किसी तरह का प्रतिबंधित या आपत्तिजनक मैसेज व्हाट्एप या एसएमएस करने पर भी आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन के दायरे में आयगा। सूचना वायरल होने पर इसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक दल अथवा संगठन किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा, आलेख, फोटो आदि या किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में आपत्तिजनक पर्चा, आलेख आदि का प्रकाशन नहीं करेंगे। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर किसी भी लोगों द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट, पोस्टर आदि प्रकाशित किए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि यह आम लोगों पर भी लागू होगा। सोशल मीडिया पर किसी भी राजनीतिक पार्टी या किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा की गई पोस्ट पर काफी लोग कमेंट बाजी करते हैं। ऐसे में धार्मिक भावनाओं से जुड़ी पोस्ट भी की जाती है। ऐसे में लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचता है। वहीं समाज में द्वेष या आपसी सामंजस्य में कमी होती है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के बाद दोपहर एक बजे समाहरणालय सभाकक्ष में प्रवर्तन एजेंसियों के साथ विशेष विचार-विमर्श बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने एजेंसियों को निर्देश दिया कि चुनाव अवधि में शराब, नकदी और अवैध वस्तुओं के प्रवाह पर सख्त निगरानी रखी जाए, और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय स्थापित करने पर बल दिया, ताकि समय से काम पूरा किया जा सके।
^किसी के द्वारा किसी के प्रति कोई भी आपत्ति जनक बयान फोटो, बैनर नहीं प्रकाशित किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कार्रवाई की जाएगी। यह सभी पर लागू होगा। – रोशन कुशवाहा, डीएम, समस्तीपुर
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
