समस्तीपुर कोर्ट कैंपस में सास की पिटाई:दामाद ने बेरहमी से पीटा
समस्तीपुर कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब एक दामाद ने मेडिएशन सेंटर के बाहर अपनी सास की पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर रामपुर बिशुन निवासी नंदनी देवी(55) के तौर पर हुई है।
नंदनी देवी की बेटी साक्षी कुमारी ने बताया कि 2024 में बिरसिंहपुर डमहा गांव के कुंदन कुमार से मेरी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही 10 लाख कैश और बाइक मांग रहा था। डिमांड पूरी नहीं होने पर छह महीना पहले दूसरे शादी कर ली। जिसके बाद मैंने कोर्ट शिकायत दर्ज कराई थी।शुक्रवार को दोनों पक्ष मेडिएशन सेंटर पहुंचे थे। मेरी मां ने अपने दामाद कुंदन कुमार पर दहेज न मिलने के कारण दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। इसी बात पर कहासुनी हो गई। उसने मां को धक्का दे दिया। कुर्सी से नीचे गिर गईं। इसके बाद उसने पिटाई कर दी। जिससे वो बेहोश हो गईं। गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
सदर अस्पताल के डॉक्टर दशरथ कुमार ने बताया की नंदनी देवी के सिर में चोट लगी है। सीटी स्कैन कराया गया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए नगर थाने के पुलिस सूचना दी गई है।नगर थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव ने बताया कि कोर्ट परिसर में महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली है। दामाद पर आरोप लगा है। पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
