एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन:प्रदेश अध्यक्ष ने विजय चौधरी के लिए मांगे वोट, कहा-फिर बनेगी एनडीए सरकार
समस्तीपुर में पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि एक बार फिर से बिहार में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनेगी। सरायरंजन के एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के विधायक विजय चौधरी हैं, जिन्होंने सराय रंजन में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग स्कूल समेत कई बड़े शिक्षण संस्थानों को लाकर यह साबित कर दिया है कि वे जहां जो चाहते हैं वही होता है। सरायरंजन की धरती से विजय चौधरी को वोट देने का आह्वान किया।
50 लाख लोगों के लिए रोजगार का सृजन
कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने करीब 50 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन का काम किया है।बिहार में फिर से सरकार बनने के बाद एक करोड़ लोगों को नौकरी देने का काम किया जाएगा। महिलाओं को रोजगार के लिए अभी 10000 रुपए दिए जा रहे हैं। 6 महीने बाद महिलाओं को दो लाख रुपए मिलेगा। बेहतर काम करने वालों को फिर 400000 की भी राशि दी जाएगी।
हर क्षेत्र में नीतीश ने धन की वर्षा कराई
मंत्री मदन सहनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार में नीतीश और केंद्र में मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास किया जा रहे है। वृद्धा पेंशन हो, छात्रवृत्ति हो, बेरोजगारों के लिए राशि का प्रावधान हो, महिलाओं को रोजगार देने की बात हो, हर क्षेत्र में नीतीश कुमार ने धन की वर्षा कराई तो आप लोगों का भी दायित्व हो जाता है कि एक बार पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बनावें। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने की
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
