Patna

16 अक्टूबर को नरघोघी आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,विजय चौधरी करेंगे नामांकन

समस्तीपुर.सरायरंजन | 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरायरंजन आएंगे। इसकी जानकारी देते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी ने बताया कि 16 अक्टूबर को विजय कुमार चौधरी एनडीए के जदयू प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके बाद नरघोघी हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के अलावे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं अन्य विधायक, मंत्री आदि भी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर नरघोघी हाई स्कूल मैदान में तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!