Samastipur

मंत्री विजय चौधरी से ज्यादा अमीर हैं पत्नी: 60 हजार कीमत की ऑल्टो कार के हैं मालिक, 1.9 करोड़ की संपत्ति

समस्तीपुर।बिहार सरकार में नंबर टू की हैसियत रखने वाले मंत्री विजय कुमार चौधरी से ज्यादा उनकी पत्नी गंगा चौधरी के पास धन दौलत है। 68 साल के विजय चौधरी 1980 में पटना विश्वविद्यालय से एमए किया है। उन्होंने जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया है। विजय चौधरी के पास चुनाव लड़ने के लिए नगद राशि महज 75 हजार रुपए हैं।वहीं उनके बैंक अकाउंट में 14 लाख 91 हजार 972 रुपए है, जबकि इनकी पत्नी के पास ढाई लाख रुपए नगद के अलावा दो बैंक अकाउंट है। एक बैंक अकाउंट में 1.35 लाख रुपए जबकि दूसरे बैंक अकाउंट में 11 लाख 17 हजार 200 रुपए है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इन्वेस्टमेंट के भी शौकीन हैं विजय चौधरी

 

मंत्री एक जगह 12 लाख 33 हजार और दूसरी जगह 77 लाख 41 हजार 510 रुपए का निवेश भी किया है। वहीं उनकी पत्नी यूटीआई में 30 हजार का निवेश किया हुआ है। मंत्री जी ने बाजाज में डेढ लाख और आईसीआईसीआई में 50 हजार की पॉलिसी ले रखा है। पत्नी ने भी आईसीआईसीआई में 50 हजार व बिरला में दो लाख की पॉलिसी ले रखा है

 

ज्वेलरी की शौकीन हैं, विजय चौधरी की पत्नी

 

मंत्री विजय चौधरी के पास 10 ग्राम सोने का गहना है, जिसकी कीमत एक लाख 15 हजार रुपए है। जबकि पत्नी गंगा चौधरी के पास 240 ग्राम सोना का गहना है, जिसकी कीमत 27 लाख 60 हजार रुपए है

 

विजय चौधरी के पास कुल सकल 1 करोड़ 9 लाख 16 हजार 482 रूपए है, जबकि पत्नी के पास 43 लाख 81 हजार 483 है। विजय चौधरी के पास करीब 55 लाख रुपए मूल्य की कृषि भूमि है। पत्नी के पास पटना में प्लॉट है। जिसका वर्तमान मूल्य 50 लाख रुपए होगा। गांव में 70 लाख रुपए मूल्य की जमीन है। पत्नी के पास पटना के बेली रोड में फ्लैट है। जिसकी कीमत करीब 95 लाख रुपए है। इनके पास आय का सोर्स वेतन, बैंक से ब्याज आदि है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!