Patna

बेगूसराय के जंगल में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोर, दियारा से 3 बदमाश अरेस्ट

पटना STF से मिली सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इसमें एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है। पुलिस को यह सफलता साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी दियारा में मिली है। मौके पर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तीनों आरोपी खगड़िया के रहने वाले हैं। आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में SP मनीष ने बताया कि पटना STF की ओर से सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी दियारा इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री चला रहे है।

 

सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी-सह-प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी कुमारी के नेतृत्व में साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार की पुलिस टीम और पटना एसटीएफ ने इनपुट मिले जगह पर छापेमारी कर दिया। जहां पर जंगल में छुपा कर मिनी गन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था।

 

जंगल में ही छुपकर हथियार बना रहे थे

 

वह जगह बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर जिला के कॉर्नर पर है। अपराधी दियारा के जंगल में ही छुपकर हथियार बना रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर से खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मथार निवासी ललन यादव, मिथुन कुमार और शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया।मौके पर से दो लोडेड देसी कट्टा, 18 इंच का दो कट्टा, एक अर्ध निर्मित कट्टा, तीन बेस मशीन, लोहे का बना छोटा-बड़ा 12 बैरल, दो जिंदा गोली, एक हैंड ड्रिल मशीन और एक लोहे का रेती बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है।

 

शैलेश कुमार पर मुफस्सिल थाना मुंगेर में, जबकि ललन यादव पर खगड़िया के मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि जहां मिनी गन फैक्ट्री चल रही थी, वह तीनों जिला की सीमा पर है और लगातार कांबिंग ऑपरेशन चलाया जाता है। इसी दोनों एसटीएफ की सूचना पर सफलता मिली है।

 

स्थानीय लोगों की संलिप्तता सहित पहलुओं पर जांच-पड़ताल किया जा रहा है, इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जांच चल रही है। यह लोग मुख्य रूप से देसी कट्टा और मस्कट बनाते थे। हथियार बेचने सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर लगातार छापेमारी चल रही है, दियारा इलाके में भी कांबिंग ऑपरेशन चल रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!