शादीशुदा गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड संग जबरन शादी: दोनों कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले
पटना।भागलपुर में रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव का है।इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष प्रेमी-प्रेमिका को पकड़े हुए हैं। थोड़ी देर में एक महिला शादीशुदा प्रेमिका की मांग से सिंदूर धो देती है। फिर कुछ लोग प्रेमी से उसकी मांग में सिंदूर डलवाते हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी करवा दी थी, लेकिन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग जारी था। प्रेमिका ने प्रेमी को पांच दिनों से अपने घर में छिपाकर रखा था।
प्रेमिका का पति दूसरे राज्य कमाने गया है। इस दौरान प्रेमी अमूमन आ-जा रहा था। शनिवार को भी प्रेमी उसके घर मिलने पहुंचा था तो महिला ने अपने सास-ससुर से कहा कि, हम बीमार है और कमरे से बाहर नहीं निकलेंगे। लेकिन सास-ससुर ने बीमार बहू को खाना देने पहुंचे तो आपत्तिजनक हालत में देख लिया।सास-ससुर ने मामले की सूचना पड़ोस के लोगों को दी। फिर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने प्रेमी और प्रेमिका की शादी करवा दी गई।
नहीं पहुंचे लड़की के मायके वाले
मामले की सूचना महिला के मायके वालों को दी गई। लेकिन मायके वालों ने मौके पर आने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘आप लोगों को जो भी मर्जी है, कर लीजिए। हम अपनी बेइज्जती करवाने के लिए नहीं आएंगे।’मुंगेर के तारापुर निवासी साक्षी (20) (बदला हुआ नाम) की शादी 13 सितंबर 2024 को अंगारी गांव निवासी बिट्टू उर्फ सिकंदर कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद बिट्टू कुछ दिन घर पर रहे और फिर मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु चले गए।
शादी के बाद स्टांप पेपर पर लिखवाया
गांव के रहने वाले विनोद सिंह ने बताया कि शादी के बाद दोनों से स्टांप पेपर पर लिखवाया गया है। फिर लड़के के घर वालों को मामले की जानकारी दी गई। लड़के के परिजन लड़की को लेने के लिए पहुंचे और दोनों को हिंदू रीति-रिवाज के साथ विदा किया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
